Wednesday, August 27, 2025
Homeसिरमौरभूस्खलन की चपेट में आया परिवार.. 4 मासूम सहित एक महिला...

भूस्खलन की चपेट में आया परिवार.. 4 मासूम सहित एक महिला की मौत

शिलाई : शिलाई उपमंडल के रोनहाट के समीप खिज्वाडी में बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। हादसे में 4 मासूम बच्चों सहित एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। 

            जानकारी के मुताबिक हादसा रात के समय पेश आया जब परिवार गहरी नींद में सो रहा था। लिहाजा किसी को भी इसकी भनक नहीं लगी। सुबह जब एक स्थानीय व्यक्ति वहां से गुजर रहा था तो उसे चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद उसने गांव के अन्य लोगों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया।   

      बताया जा रहा है कि तीन बच्चों सहित एक महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि एक 6 साल की बच्ची व 30 साल के शक्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया था, लेकिन 6 साल की बच्ची ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

landslide

Most Popular