हिमाचल: दिल्ली राज्य के नवा हिंद सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल के ऑडिटोरियम में सीनियर जूनियर सब जूनियर स्वात फ्रेंच किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें 14 पदक हिमाचल के खिलाड़ियों ने अपने नाम की है। स्वात संघ हिमाचल प्रदेश की महासचिव संतोषी शर्मा का जिला मंडी हेड क्वार्टर पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों ने उनका भव्य स्वागत किया संतोषी शर्मा ने बताया कि जिसमें सपना स्वर्ण पदक रिधिमा रजत पदक रेखा रजत पदक पंकज रजत पदक वरुण वालिया रजत पदक कृष्णकांत रजत पदक ऋषभ शर्मा रजत पदक राहुल रजत पदक चंद्रेश कुमार रजत पदक रोहित रजत पदक अमरचंद रजत पदक अक्षय रजत पदक दिव्यांशु कांस्य पदक अनुज चौहान कांस्य पदक अंकुश चौहान हरीश कुमार कांस्य पदक सुहानी रक्षा गीतांजलि सूर्य प्रताप सिंह कटवाल।
इन सभी खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया इनके साथ टीम कोच मिस्टर इंदर कुमार हिमाचल प्रदेश स्वात संघ की महासचिव संतोषी शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की और तहे दिल से जिला मंडी स्वात संघ के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।