Sunday, February 15, 2026
Homeशिमलाचायल के मुंडाघाट के नजदीक करयाल घाटी में वाहन दुर्घटना ग्रस्त..एक की...

चायल के मुंडाघाट के नजदीक करयाल घाटी में वाहन दुर्घटना ग्रस्त..एक की मौत

शिमला : शिमला से चायल के रास्ते पर मुंडाघाट
के पास करियाल घाटी में एक वाहन सड़क से नीचे लुढ़क गया है। जिसमें 3 लोगों को चोटें आईं जिन्हें स्थानीय टैक्सी में IGMC भेजा गया।

घटना में नितिन नाम के युवक को मृत घोषित कर दिया गया है ।

जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार सुबह साढ़े 9 बजे के करीब मुंडघाट नामक स्थान पर पेश आया। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 36 वर्षीय नितिन शर्मा निवासी मुंडघाट के रूप में हुई है। हादसे में उसकी पत्नी मोनिका शर्मा और बहन पूजा शर्मा चोटिल हुई हैं। इन्हें आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस के मुताबिक हादसे का शिकार हुई कार में तीन लोग सवार थे। कार को नितिन चला रहा था। मुंडघाट में संतुलन खोने से कार खाई में लुढ़क गई। पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर आईजीएमसी पहुंचाया। जहां बुरी तरह चोटिल नितिन को डाॅक्टरों ने मृत करार दिया। घायल महिलाओं की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

Most Popular