Sunday, February 15, 2026
Homeशिमलाउपायुक्त शिमला ने कॉविड -19 टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के...

उपायुक्त शिमला ने कॉविड -19 टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के दिए निर्देश

शिमला: जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 5(1) के प्रावधानों के अंतर्गत अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि 27 नवम्बर, 2021 को जिला शिमला की उन ग्राम पंचायतों में जिनके द्वारा 15 नवम्बर, 2021 व 26 नवम्बर, 2021 को आयोजित ग्राम सभा बैठक में कोविड-19 के टीकाकरण की दूसरी खुराक के लक्ष्य को पूर्ण करने का प्रस्ताव पारित किया है इसके अतिरिक्त शेष बची ग्राम पंचायतों में 27 नवम्बर, 2021 को विशेष ग्राम सभा की बैठक निश्चित करने के आदेश दिए, जिससे कोविड-19 टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया जा सके।  

Most Popular