Thursday, September 18, 2025
Homeलाइफस्टाइलदैनिक राशिफल: ग्रह नक्षत्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन

दैनिक राशिफल: ग्रह नक्षत्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आपको हर मामले में आत्मनिर्भर होकर ही आगे बढ़ना होगा। यदि आपने किसी के भरोसे किसी कार्य में निवेश किया,तो वह आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है। आपके कुछ घरेलू मसले भी सुलझ जाएंगे। परिवार में किसी सदस्य के शादी विवाह की बात चल सकती है। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हे पदोन्नति जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको हर मामले में किसी भी विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर रहेगा।
वृष राशि (Taurus)
 जीवनसाथी के स्वास्थ्य से परेशान हो सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। मन में सकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। माता का सानिध्य मिल सकता है। आत्मसंयत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
 मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। कार्य़क्षेत्र में कठिनाइयां आएंगी। माता से धन की प्राप्ति होगी। मित्रों के सहयोग से कारोबार के तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। धैर्य रखें।
कर्क राशि (Cancer)
आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं। सुस्वादु खानपान में दिलचस्पी बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे।
सिंह राशि (Leo)
भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। शिक्षा में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo)
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति की प्राप्ति हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। क्षणे रुष्टा क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। बातचीत में संयत रहें।
तुला राशि (Libra)
 मन अशान्त रहेगा। संयत रहें। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा।
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। ऑनलाइन नए आभूषण खरीदने का अवसर मिल सकता है। जल्दी धन कमाने के लिए गलत योजना में पूंजी निवेश नहीं करें सतर्क रहें। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का ध्यान समान रूप से आकर्षित करेंगे।
भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सफेद वस्तु का दान करें।
धनु (Sagittarius)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। यद्यपि छात्रों और श्रमिक वर्ग के लिए दिन शुभ नहीं है लेकिन आपको अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं की प्राप्ति के प्रति गतिशील रहने चाहिए।
भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
मकर राशि (Capricorn)
आज नई उम्मीद के साथ दिन की शुरुआत होगी। रियल स्टेट्स से जुड़े लोग डिस्काउंट ऑफर कर सकते हैं। व्यापार में कोई भी बदलाव करने से पूर्व वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें। घर में नए मेहमान के आगमन की सूचना मिल सकती है। विदेशी संपर्क वाले लोगों को कुछ अचानक लाभ मिलेगा और यात्रा भी हो सकती है।
आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें। इस समय में अपनी किसी हॉबी अथवा हुनर को निखारने का प्रयास करें। कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे। आर्थिक कार्यों में ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा। दुकान से संबंधित चिंता रहेगी। जीवनसाथी साथ आनंददायी समय बीतेगा। परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर रहेंगे।
आज भाग्य 95 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा खिलाएं।
मीन राशि (Pisces)
आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। ऑनलाइन व्यापार करते हैं, उनको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। अटकी योजना फिर शुरू करने का सही समय है। वित्तीय मुद्दों को हल करने में भी कुछ समय लग सकता है।
भाग्य आज 92 प्रतिशत आपका साथ देगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

Most Popular