Sunday, August 10, 2025
Homeशिमलाकोविड कर्फ्यू : क्या होगी पाबंदी ..क्या खुला रहेगा ..क्या रहेगा बंद

कोविड कर्फ्यू : क्या होगी पाबंदी ..क्या खुला रहेगा ..क्या रहेगा बंद

शिमला : हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच आज प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सूबे में 10 दिनों का कोविड कर्फ्यू लगाने समेत कई बड़े फैसले लिए गए हैं।

ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठाने लगा है कि इस कर्फ्यू के दौरान क्या-क्या खुला रहेगा और किन चीजों पर सूबे में पाबंदी लगी रहेगी। तो आपको अपने इन सारे सवालों का जवाब इस खबर में मिल सकता है, हम नीचे बिन्दुवार खुले रहने और बंद होने वाली चीजों की जानकारी साझा कर रहे हैं:-

क्या क्या रहेगा बंद और किन चीजों पर पाबंदी
इसके तहत प्रदेश में सभी सभी सरकारी, निजी कार्यालय और व्यापारिक प्रतिष्ठान सात मई से 16 मई 2021 की मध्यरात्रि तक बंद रहेंगे।
राज्य में शैक्षणिक संस्थान 31 मई 2021 तक बंद रहेंगे।
इसके साथ ही प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है, जिसके तहत 5 या इससे ज़्यादा लोग एक जगह इकठ्ठा नहीं होंगे।
प्रदेश में कल 6 मई की रात से 16 मई तक 5 या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी लगा दी है।
बाजार बंद रहेंगे।
क्या क्या खुला रहेगा
स्वास्थ्य, बिजली, दूरसंचार, जल आपूर्ति, स्वच्छता आदि सभी आवश्यक सेवाएं खुली रहेंगी।
सिर्फ जरूरी सामान की दुकानें खुली रहेंगी।
नागरिक कार्य स्थलों, बागवानी / कृषि और अन्य परियोजना स्थलों पर काम जारी रहेगा।
औद्योगिक प्रतिष्ठान राज्य सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार काम करेंगे।
सभी सरकारी और निजी परिवहन का 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालन होगा। बसों में 50 फीसदी सवारियों को बिठाने की ही अनुमति होगी।
अंतरराज्यीय परिवहन जारी रहेगा।
कृषि, सिविल वर्कर, ट्रांसपोर्ट और उद्योग इकाइयां को कर्फ्यू में छूट रहेगी।

Most Popular