Saturday, September 13, 2025
Homeशिमलाखराब मौसम के चलते कांग्रेस का तीसरे चरण का जन जागरण अभियान...

खराब मौसम के चलते कांग्रेस का तीसरे चरण का जन जागरण अभियान स्थगित

शिमला: अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का आज 4 जनवरी से 11 जनवरी तक का तीसरे चरण का जन जागरण अभियान खराब मौसम के चलते फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने आज यहां बताया कि आज कांग्रेस अध्यक्ष को ठियोग में जन जागरण अभियान का नेतृत्व करना था,पर बर्फबारी व खराब मौसम के चलते इसे रद्द करना पड़ा।इसी तरह उन्हें 5 जनवरी से 11 जनवरी तक जिला कांगड़ा व चंबा जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जन जागरण अभियान का नेतृत्व करना था,जो अब खराब मौसम के चलते फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।हिमराल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष के तीसरे चरण के जन जागरण अभियान की नई तिथियां मौसम अनुकूल होते ही निर्धारित कर दी जाएगी।

Most Popular