Friday, February 20, 2026
Homeराजनीतिसत्ता के लालच में कांग्रेसियों ने नैतिकता भी छोड़ी - विनोद ठाकुर

सत्ता के लालच में कांग्रेसियों ने नैतिकता भी छोड़ी – विनोद ठाकुर

कहा, गुमनाम पत्र वायरल करने में कांग्रेस के पूर्व सीपीएस की भूमिका ने खोली कलई

शिमला – प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने प्रदेश के मंत्री को बदनाम करने की साजिश में कांग्रेस के पूर्व सीपीएस की भूमिका को नैतिकता का पतन करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सत्ता से बेदखली को अभी तक पचा नहीं पाई है। यही कारण है कि आए दिन जयराम सरकार को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया को हथियार बनाकर झूठ फैला रही है।

यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप को तो स्वीकार किया जा सकता है, लेकिन राजनीतिक द्वेष में व्यक्तिगत मानहानि को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।  इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी से लेकर कई भाजपा नेताओँ पर अभद्र टिप्पणियॉं की जा चुकी हैं , इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी इस पर लगाम नहीं कस पाई है। इस बार तो इसने सारी हदें पार कर दीं। यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी परोक्ष रूप से ऐसे नेताओं को संरक्षण दे रही है, जो समाज को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा हमेशा से मुद्दों की राजनीति करती आई है, लेकिन कांग्रेस ने व्यक्तिगत आक्षेप का जो रास्ता अपनाया है, यह उसे गर्त में ले जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को यह समझ लेना चाहिए कि इस तरह के कृत्यों से सत्ता नहीं पाई जा सकती। जनता सब देख रही है, इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

Most Popular