Thursday, August 14, 2025
Homeहिमाचलकोरोना में मदद को आगे आये कांग्रेसी नेता , तीन कांग्रेस विधायकों...

कोरोना में मदद को आगे आये कांग्रेसी नेता , तीन कांग्रेस विधायकों ने दीं पांच एंबुलेंस


शिमला 
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के तीन विधायकों ने कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिए पांच एंबुलेंस उपलब्ध करवाई हैं। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कोरोना मरीजों को लाने और ले जाने के लिए एंबुलेंस दी है। वाहन चालक और पेट्रोल का खर्च भी स्वयं उठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इंद्रदत्त लखनपाल से गांधी हेल्पलाइन के माध्यम से जो भी मदद की गुहार लगा रहा है, उसे यह मदद दी जा रही है।  कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह और विधायक जगत सिंह ने भी अपने विधानसभा क्षेत्रों में कोरोना मरीजों के लिए दो-दो एंबुलेंस अस्पताल प्रशासन को उपलब्ध कराईं हैं। इन विधायकों ने कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए नई पहल की है। हालांकि, कांग्रेस के कई अन्य विधायक मदद के तौर पर अपने क्षेत्रों में ऑक्सीमीटर और सैनिटाइजर भी वितरित करते रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस विधायकों की कोरोना मरीजों की मदद के लिए की गई पहल सराहनीय है। 

Most Popular