सिटीजंस फॉर नेशनल सिक्योरिटी तले हुआ आयोजन
रेणुका गौतम, कुल्लू : सिटीजंस फॉर नेशनल सिक्योरिटी के बैनर तले आज ज़िला मुख्यालय कुल्लू में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारतीय सैनिकों की हौंसला अफजाई और उन्हें सम्मान देना रहा।
तिरंगा यात्रा में विभिन्न वर्गों के नागरिक जिसमें जिसमें विद्यार्थी, विभिन्न सामाजिक संगठन, सेवानिवृत्ति वरिष्ठ नागरिक, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दानवेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित सूद, भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर सहित जिला की जानीमानी हस्तियां शामिल हुई। बड़ी तादाद में जिला भर के लोगों ने इकट्ठा होकर जहां भव्य तिरंगा यात्रा निकाली वही अपने संबोधन में देश के सैनिकों द्वारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को उसकी आतंकवादी हरकतों के लिए युद्ध में धूल चटाने को लेकर भी सेना को खूब सराहा।
अपने संबोधन के दौरान भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से गत दोनों पहलगाम में धर्म पूछ कर मासूम नागरिकों की हत्या की गई। उन आतंकवादियों और उनके आका पाकिस्तान को जो भारत देश की सेना ने धूल चटाई है,वह सच में काबिले तारीफ है। सभी वीर सैनिकों के सम्मान और उनके मनोबल की वृद्धि करने के लिए ही आज सिटीजंस फॉर नेशनल सिक्योरिटी के बैनर तले यह यात्रा निकाली जा रही है।
वहीं दूसरी तरफ भाजपा जिलाध्यक्ष अमित सूद का भी कहना है कि जिस तरह से पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और आतंकवादियों को भारत देश की शांति खत्म करने के लिए इस्तेमाल कर रहा है, तो ऐसे में हमारे देश की सेना भी चुप नहीं बैठने वाली। सेना ने जो जो मुंह तोड़ जवाब पकिस्तान को दिया है, शब्दों में बखान करना नामुमकिन है। अतः हर भारतवासी का फर्ज बनता है कि अपने देश के सच्चे हीरो यानी सैनिकों के सम्मान के लिए और उनके मनोबल में वृद्धि करने के लिए हमेशा आगे आएं। साथ ही उन्होंने इस मौके पर सभी देशवासियों से एकजुट होकर देश की शांति और सुरक्षा के लिए आगे आने का आह्वान भी किया।