Tuesday, February 17, 2026
Homeमंडीलैंडस्लाइड के कारण चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद.. खोलने का प्रयास जारी

लैंडस्लाइड के कारण चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद.. खोलने का प्रयास जारी

मंडी: मंडी जिले में पहाड़ी से मलबा आने के कारण चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया है। जानकारी के मुताबिक मलबे को साफ किया जा रहा है और 11-11:30 बजे तक मार्ग बहाल करने की उम्मीद जाहिर की जा रही हैं।
मंडी के पंडोह से कुछ आगे डयोढ़ में पहाड़ी पर लैंडस्लाइड के बाद यह मलबा हाईवे पर आ गया था।  देर रात मलबा आया तो हाईवे को बंद कर दिया गया। इस बीच हाईवे खोल दिया गया था। लेकिन सुबह फिर से मलबा आने के चलते हाईवे बंद कर दिया गया है।
एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मलबा आने के चलते हाईवे बंद हुआ है। दस बजे के करीब हाईवे बहाल हो जाएगा। मलबा हटाया जा रहा है। कुछ गाड़ियां और ट्रक मलबे की चपेट में आया थे, लेकिन जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।  बता दें कि मंडी में मंगलवार झमाझम बारिश हुई है। यहां पर 27 मई तक मौसम खराब रहने का अनुमान है।

Most Popular