Monday, July 14, 2025
Homeराजनीतिभाजपा की नीतियां ले आयी प्रदेश को बर्बादी के कगार पर :...

भाजपा की नीतियां ले आयी प्रदेश को बर्बादी के कगार पर : राठौर

शिमला ; कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि भाजपा की नीतियों ने आज देश प्रदेश को बर्बादी के कगार पर ला कर खड़ा कर दिया है।उन्होंने कहा है कि आज प्रदेश की सबसे बड़ी आर्थिकी सेब पर भी संकट के बादल छाए है।सरकार ने समय रहते कोई भी कारगर कदम नही उठाये, परिणामस्वरूप आज बागवानों को अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
सेब बाहुल क्षेत्रों के आज अपने दौरे के दूसरे दिन रोहड़ू,खड़ा पत्थर व पराला फल मंडी के दौरे के दौरान राठौर ने बागवानों, आढ़तियों व लदानियों से उनकी समस्याओं बारे बातचीत की।
बागवानों ने लेबर , कार्टन,ट्रे आदि पर्याप्त मात्रा के न मिलने की समस्याओं से अबगत करवाते हुए कहा कि उन्हें अभी से विपणन की समस्या आने लगी है।उन्होंने कहा इस बार सरकार ने एचपीएमसी के कुलकेशन सेंटर भी कम कर दिए है ऐसे में दूरदराज के बागवानों को भारी दिक़तों का सामना करना पड़ सकता है।
राठौर ने बागवानों, आढ़तियों व लदानियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सारी समस्याओं को वह सरकार के समक्ष रखेंगे व उन्हें दूर करने के सभी जल्द प्रयास किये जायेंगे।
इस दौरान उनके साथ जिला शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा,रोहड़ू के विधायक मोहनलाल ब्राक्टा, ब्लॉक अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला,किरण दत्ता,पुष्पा कालटा,सोहन लाल,जोगिंदर जोगी,रोहड़ू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्की कालटा,जुब्बल कोटखाई कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मोती लाल,महेंद्र स्तान,राजेन्द्र ऑक्टा, प्रेम ठाकुर,अजय आजाद,विजय,दवेंद्र सावंत,पवन चौहान ठियोग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र कवंर,चौपाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन मेहता व सोहन वर्मा के अतिरिक्त सेवादल,महिला व युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथ थे।
राठौर के यहां पहुंचने पर जगह जगह फूल मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

Most Popular