Tuesday, February 17, 2026
Homeराजनीतिभाजपा को अपनी पार्टी का नाम अब कांग्रेस की भाजपा रख लेना...

भाजपा को अपनी पार्टी का नाम अब कांग्रेस की भाजपा रख लेना चाहिए: गौरव शर्मा

शिमला; आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा की जिस तरह कांग्रेस के नेता भाजपा में जा रहें है तो भाजपा को अपना नाम बदल कर कांग्रेस की भाजपा रख लेना चाहिए ताकि बचे हुए कांग्रेस के नेता भी आसानी से भाजपा में जा सके। गौरव शर्मा ने कहा की कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने प्रदेश की जनता को ठगा है और अब तो कांग्रेस के नेता अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए भाजपा का दामन थाम रहे है ताकी उनके ऊपर भाजपा सरकार कोई कारवाही ना करवा दे। कांग्रेस का असली चेहरा प्रदेश की जनता के सामने आ गया है और अब प्रदेश की जनता इस बार दोनों दलों को भाजपा और कांग्रेस को बेनकाब करेगी और इस बार दोनों दलों को सता से बाहर कर आम आदमी पार्टी को अपना आशीर्वाद देगी ताकी प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन किया जा सके और प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सके।

Most Popular