Friday, September 12, 2025
Homeराजनीतिभाजपा सत्ता नहीं जनसेवा के लिए करती है काम – विनोद ठाकुर

भाजपा सत्ता नहीं जनसेवा के लिए करती है काम – विनोद ठाकुर

सेवा पर्व है “सेवा ही संगठन”, प्रदेश के हजारों बूथों पर मिली जनभागीदारी

प्रदेश के शत प्रतिशत बूथों पर सुनी गई मन की बात

शिमला – केंद्र की भाजपा नीत एनडीए सरकार के सफल सात वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश में एकता और सेवा भाव का पर्व ”सेवा ही संगठन” मनाया गया। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कहा कि भाजपा सत्ता के लालच नहीं सेवा भाव के साथ जनता के बीच जाती है। यही कारण है कि सेवा ही संगठन पर्व में प्रदेश भर के सभी बूथों पर अपार जनभागीदारी मिली। जनता का यही विश्वास और उत्साह भाजपा की असल ताकत है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने “सेवा ही संगठन” का नारा पार्टी के हर कार्यकर्ता को आत्मसात करने के लिए दिया है। उसी भाव से पार्टी का हर कार्यकर्ता कोरोना महामारी से जूझ रही जनता को संबल देने में जुटा है। प्रदेशभर में आयोजित 18 रक्तदान शिविरों में 674 यूनिट एकत्रित कर मानवता की सेवा का प्रण लिया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और हर कार्यकर्ता समान भाव से भाजपा के सेवाभाव को आगे बढ़ा रहा है।

उन्होंने इस सेवा यज्ञ को जनता से मिले भारी जनसमर्थन को सरकार की नीतियों और उनके कार्यान्वयन पर मुहर करार दिया है। जनता का यही विश्वास सरकार को जनकल्याण का प्रेरणास्रोत है। जनता की आकांक्षाओं के प्रति भाजपा पूर्ण रूप से समर्पित है। उन्होंने इस आयोजन की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्मंयत्री जयराम ठाकुर सहित सभी वरिष्ठ मंत्रियों और नेताओं का आभार जताया है।

Most Popular