Sunday, July 13, 2025
Homehimachalप्रधानमंत्री मोदी ने शपथ ग्रहण के बाद जारी की 9.03 किसानो को...

प्रधानमंत्री मोदी ने शपथ ग्रहण के बाद जारी की 9.03 किसानो को किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त, देष्टा ने जताया आभार

शिमला : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री का कार्यभार ग्रहण के बाद किसानों की चिंता करते हुए आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त किसानो के खाते में डाल दी जिससे देशभर के लगभग 9.03 करोड़ किसानों को सीधा लाभ मिला जिससे स्पष्ट होता है कि मोदी जी देश के अन्नदाताओं के प्रति कितने संवेदनशील हैं।
संजीव देष्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गत 10 वर्षों में गरीब, महिला, युवा, किसान सभी वर्गों के हितों की रक्षा करते हुए इनका समान विकास किया है। देश के 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला, देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन की सुविधा दी जा रही है, स्वयं सहायता समूहों की मदद से एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया और आने वाले वर्र्षाे में 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री मोदी ने रखा है।
संजीव देष्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश और दुनिया में भारत को एक नई पहचान दिलाई है। उन्होनें कहा कि आने वाले 5 वर्षों में मोदी जी देश को दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए संकल्पित हैं और पूरा देश मोदी जी के विचारों के साथ, उनके संकल्पों के साथ खड़ा है।
किसान मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का समस्त किसान-बागवान प्रधानमंत्री मोदी का किसानो के खाते में किसान सम्मान निधि डालने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है।

Most Popular