Monday, June 23, 2025
Homeशिमलावाहन दुर्घटनाग्रस्त .. बच्चों ने सुनी चींख पुकार तो लगी जानकारी

वाहन दुर्घटनाग्रस्त .. बच्चों ने सुनी चींख पुकार तो लगी जानकारी

कुल्लू : आनी से 13 किलोमीटर दूर घरडा नाला में एक कार 600-700 फीट गहरी खाई में जा गिरी। सुबह बच्‍चे स्‍कूल जा रहे थे तो उन्‍होंने गाड़ी खाई में पड़ी देखी व कुछ लोगों के कराहने की आवाज भी सुनी। घटना रात में होने की शंका है। बच्चों ने जब ग्रामीणों को बताया तो इस पर ग्रामीण तुरंत हरकत में आ गए। सूचना के मुताबिक गाड़ी करीब 600-700 फीट खाई में गिरी। गाड़ी के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। कार में सवार दो लोग घायल हैं, इन्‍हें अस्‍पताल पहुंचा दिया गया है। बताया जा रहा है कार में सवार लोग गाड़ी के खाई में गिरने से पहले ऊपर ही नीचे गिर गए थे।

स्थानीय लोगों की मदद से सड़क तक सुरक्षित पहुंचाया गया। 108 एंबुलेंस के माध्‍यम से घायलों को सिविल अस्पताल आनी में पहुंचाया गया। घटनास्थल पर मौजूद रविंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी वीरवार सुबह स्कूल जा रहे बच्चों ने दी। जिन्होंने खाई में से बचाओ बचाओ की आवाजें सुनी, जिसके बाद स्थानीय लोगों को सूचित किया गया।

Most Popular