Saturday, February 14, 2026
Homeराजनीतिआम आदमी पार्टी ने फिर एक बार सौंपी गौरव शर्मा को प्रदेश...

आम आदमी पार्टी ने फिर एक बार सौंपी गौरव शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता की जिमेदारी

शिमला: आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से पार्टी के पदाधिकारियों की सूची जारी की है। इस बार पार्टी ने नए प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए हैं। इससे पहले पार्टी ने प्रदेशाध्यक्ष समेत पूरी नई कार्यकारिणी का गठन किया था जिसक एक माह बाद पार्टी के नए प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। नए प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची में कुछ नए नाम भी शामिल किए गए हैं जबकि पूर्व में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रहे गौरव शर्मा को पार्टी ने एक बार फिर प्रदेश प्रवक्ता के जिम्मेदारी सौंपी है।
गौरव शर्मा ने प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के शीर्ष नेताओं पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल,दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर प्रदेश सह प्रभारी संदीप पाठक,प्रदेश संगठन मंत्री सतेंद्र तोंगर का आभार जताया
है।
उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात काम कर रहे हैं और पार्टी में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए काम करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि पहले भी वे एकमात्र प्रदेश प्रवक्ता थे पर आज पार्टी का कुनबा हजारों गुना बढ़ गया है तो अब ज्यादा जिमेदारी के साथ काम को निभाऊंगा और निरंतर पार्टी के प्रचार प्रसार और उन्नति के लिए दिन रात एक करूंगा। गौरव शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में लोगों की पहली पसंद बन गई है और 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता इस बार कह रहे हैं कि रिवाज बदलेगा लेकिन हम भी कह रहे हैं कि इस बार सच में रिवाज बदलेगा क्योंकि इन दोनो पार्टियों ने जो अपनी बारियां लगाई थी पांच पांच साल की वह अब खतम होने वाली है इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनने वाली है जो प्रदेश को मजबूत और सशक्त राज्य बनाएगी।

गौरव शर्मा के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने पर संगठन मंत्री विजय मटू, जिला सचिव गोपाल वर्मा, संदीप ठाकुर, साहिल ठाकुर, ममता चंदेल, यश शर्मा, गोपाल, रवि दत्त, गौरव सरसवाल, संजीव लाऊल, रजत सैनी, अंकुर ठाकुर, संजीव शर्मा और सभी पार्टी पधाधिकार्यों ने हाई कमान का तहे दिल से धन्यवाद किया है।

Most Popular