Friday, February 13, 2026
Homeशिमलाठियोग के सैंज में ईंट से भरा ट्रक गिरा,दो बच्चो की मौत

ठियोग के सैंज में ईंट से भरा ट्रक गिरा,दो बच्चो की मौत

ठियोग के सैंज में ईंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा । ट्रक में राजस्थान के 8 मजदूर और उनके साथ दो मासूम बच्चे सवार थे । रात 11 बजे माई पुल से सैंज छेला सड़क मार्ग पर आईशेर ट्रक एचपी 63-0767 सड़क में पलट गया । हादसे में 2 और 3 साल के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई । मृतक लड़की की पहचान डोली ( 2 ) और लड़के की विजय ( 3 ) के रूप में हुई है । पुलिस के मुताबिक ट्रक में इंटे लदी हुई थी और यह चंडीगढ़ से अप्पर शिमला की तरफ जा रहा था । ट्रक के पीछे चालक ने राजस्थान के 8 मजदूर बिठाए थे , जिनके साथ छोटे बच्चे भी साथ थे । सैंज के पास चालक से चढ़ाई में ट्रक बैक हो गया और अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर पलट गया।

Most Popular