कहा डॉ अंबेडकर का सम्मान अभियान होगा राष्ट्रव्यापी
रेणुका गौतम, कुल्लू : “हमारे संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जिन्हें देश ही नहीं पूरे विश्व भर में अपनी प्रखर बुद्धि के चलते सम्मानजनक स्थान हासिल है, उन्हें अपने ही देश में कांग्रेस पार्टी की वजह से कभी सम्मान मिला,” यह कहना है नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का। दरासल वह आज कुल्लू में डॉ. अंबेडकर के सम्मान में आयोजित होने वाले जागरुकता अभियान को लेकर पहुंचे।
उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर धावा बोलते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर को कांग्रेस की राजनीति के चलते न तो जीते जी कभी सम्मान मिल पाया न ही मरणोपरांत। यहां तक कि उनके स्वर्गवास के पश्चात अंतिम विदाई के लिए कांग्रेस द्वारा कोई किसी तरह का कोई आयोजन नहीं किया गया। उन्हें अंतिम विदाई भी परिवारजनों को स्वयं अपने खर्चे पर देनी पड़ी, जो की बहुत ही दुख की बात है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि बार-बार कांग्रेस का यही कहना है कि संविधान खतरे में है, जबकि हकीकत यह है कि संविधान नहीं बल्कि आज स्वयं कांग्रेस खतरे में है। डॉ. अंबेडकर को लेकर बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने हर संभव कोशिश की कि अंबेडकर को सम्मान न मिले। यहां तक कि चुनाव के समय भी नेहरू ने स्वयं अंबेडकर के खिलाफ चुनाव में प्रचार किया, जबकि भाजपा के समय में ही अंबेडकर को भारत रत्न दिया गया। जयराम ठाकुर ने कहा है कि मोदी सरकार के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के पश्चात 15-25 अप्रैल तक उनके सम्मान में अभियान चलाया जाएगा। जिसके चलते उन द्वारा प्रदान शिक्षा और संदेशों से जन-जन को जागरूक किया जाएगा।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी धाबा बोला और नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र को दिए गए पैसों को लेकर भी उन्होंने अपना विचार रखें। उन्होंने कहा कि जहां वर्तमान समय में प्रदेश सरकार आर्थिक तंगी की बात करते हुए हिमकेयर सहित बहुत सी जनहितैषी योजनाएं बंद कर रही है, ऐसे समय में किसी समाचार पत्र को ₹ 2.5 करोड दान में देना सच में बेहद आश्चर्यचकित कर देने वाला है। इसे साफ पता चलता है कि प्रदेश सरकार का जनता के सुख-दुख से कोई लेना-देना नहीं है। प्रदेश सरकार की ऐसी सोच अमानवीय दृष्टिकोण से भरी है।
इस मौके पर प्रदेश के पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शौरी, लोकेंद्र कुमार सहित जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद सहित भाजपा के दिग्गज नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।