Friday, April 3, 2026
Homeशिमलासुबह सवेरे C.M आवास में दिखा तेंदुआ, शौचालय गई महिला ने भागकर...

सुबह सवेरे C.M आवास में दिखा तेंदुआ, शौचालय गई महिला ने भागकर बचाई जान

शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लोग तेंदुए के भय में जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। इस सब के बीच राजधानी स्थित सीएम आवास ओक ओवर के समीप एक बार फिर तेंदुआ देखा गया है।  जानकारी के मुताबिक सीएम आवास के नीचले एरिया में रहने वाली महिला अनिता आज सुबह के समय शौचालय गई हुई थी। इस बीच जब वे शौचालय से निकली तो उसे झाड़ियों से तेंदुए के गुर्राने की आवाजें सुनाई पड़ीं। जिन्हें सुनकर महिला ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। 

महिला का कहना है कि तेंदुए की आवाजें सुनाई पड़ने पर वह मौके से भाग गई, उसे नहीं पता की इसके बाद तेंदुआ किस ओर भागा। 

गौरतलब है कि इससे पहले भी शिमला के विभिन्न इलाकों जैसे संजौली, कनलौग, नवबहार, मल्याणा सहित कई अन्य इलाकों में अकसर तेंदुए को देखा गया है। यहां तक की दो छोटे बच्चे भी आदमखोर तेंदुए का शिकार हो चुके हैं। 

इतना ही नहीं कई तो तेंदुए की चपेट में आने पर घायल भी हुए हैं चाहे फिर हम हाल ही में तेंदुए का शिकार बने वन विभाग के कर्मचारी की ही बात क्यों ना करें। लोग तेंदुए के भय में डर के जीवन जी रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि शहर में कुल 8 तेंदुए हैं। जो अकसर वन विभाग द्वारा लगाए गए कैमरों में कैद होते रहते हैं।

Most Popular