Sunday, July 13, 2025
Homeकुल्लूजल जीवन मिशन का लक्ष्य जून 2022 तक करेंगे हासिल: ऋचा वर्मा

जल जीवन मिशन का लक्ष्य जून 2022 तक करेंगे हासिल: ऋचा वर्मा

रेणुका गौतम
जल जीवन मिशन के तहत जिला के 41992 घरों को वर्ष 2024 तक जल कनेक्शन प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह लक्ष्य भारत सरकार द्वारा दिया गया है। यह बात उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा ने आज यहां आयोजित जल जीवन मिशन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल जीवन मिशन को जून 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवधि के दौरान जिला के हर घर में नल लग जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर यह लक्ष्य 2024 है।
बैठक में अवगत करवाया गया कि जिला की 204 पंचायतों में 357 गांव हैं। इनमें एक लाख 119133 घर हैं, जिनमें से 53036 घरों को पहले ही पहले ही नल प्रदान किए जा चुके हैं। राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति समिति द्वारा 62 योजनाएं पहले ही स्वीकृत की जा चुकी हैं। इन योजनाओं के तहत 18239 घरों को नल प्रदान किए जाएंगें। सदस्य सचिव ने अवगत करवाया की जिला के 41992 घरों को कवर करने के लिए 99 नई योजनाओं को प्रस्तावित किया गया है। इन योजनाओं में 35 पुरानी योजनाओं तथा 26 नई योजनाओं का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान जिला के 19055 घरों को नल प्रदान करने का लक्ष्य निश्चित किया है।
बैठक में विभाग द्वारा वर्ष 2019 के दौरान घर-घर को नल देने के संदर्भ में की गई प्रगति की भी समीक्षा की गई, जिस पर उपायुक्त ने संतोष जाहिर किया। बैठक में जानकारी दी गई कि जिला की प्रत्येक पंचायत में 5 महिलाओं को पानी की गुणवत्ता जांचने की किट प्रदान की जाएगी। इससे पूर्व उन सभी महिलाओं को पानी की गुणवत्ता जांच का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह भी जानकारी दी गई कि पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए वर्ष 2020-21 के दौरान 2288 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा इनमें से जून 2020 तक 10 पंचायतों को कवर कर लिया है।
सदस्य सचिव ने जानकारी दी कि चालू वित्त वर्ष के दौरान पानी के 8018 नमूने जांच के लिए लेने का लक्ष्य है जिनमें से अभी तक 1315 नमूनों की जांच की जा चुकी है। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जल जनित बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी।
बैठक में जिला परिषद की अध्यक्ष रोहिणी चैधरी, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एस.के. पराशर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुशील, उप-निदेशक उच्च शिक्षा बलवंत ठाकुर, जिला कृषि अधिकारी राजपाल, वन मंडलाधिकारी ऐश्वर्य सहित जल शक्ति विभाग के अभियंता उपस्थित रहे।

Most Popular