Wednesday, September 18, 2024
Homeकुल्लूकुल्लू कॉलेज के 22 रोवर्स रेंजर्स कर्नाटक में अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक जम्बोरी में...

कुल्लू कॉलेज के 22 रोवर्स रेंजर्स कर्नाटक में अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक जम्बोरी में भाग लेंगे

कर्नाटका में होने वाले जंबोरी में भाग लेने से पहले कुल्लू कॉलेज के विद्यार्थी

रेणुका गौतम, कुल्लू : राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के रोवर स्काउट लीडर एवम असिस्टेंट स्टेट ऑर्गेनाइजिंग कमिश्नर प्रो0 ज्योति चरण ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत स्काउट्स एवम गाइड्स कर्नाटक 21- 27 दिसंबर 2022 तक अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक जम्बोरी का आयोजन कर रहा है। जिसमे एशियाई देश जैसे फिलीपीन्स, श्रीलंका, नेपाल, मलेशिया, बांग्लादेश आदि लगभग 10 से 12 देशों के स्काउट्स भाग लेंगे।

इस बार की जम्बोरी की थीम मुख्यता संस्कृति पर केंद्रित है इसलिय यह एशियाई देशों के युवाओं के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान कर रहा है जिसमे न केवल भारत की विविध संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी बल्कि अन्य देशों की संस्कृति से भी स्काउट्स रूबरू होंगे और वैश्विक भाईचारे को प्रोत्साहन मिलेगा।

प्रो0 ज्योति चरण ने बताया कि कुल्लू कॉलेज के स्काउट्स कॉलेज के प्रिंसिपल तथा ग्रुप लीडर डॉ रोशन लाल के मार्गदर्शन में रोवर्स एवम रेंजर्स को इस अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक जम्बोरी के लिए तैयार किया जा रहा है और कुल्लू कॉलेज के यह स्काउट्स बाद में राज्य के अन्य स्काउट्स के साथ मिलकर हिमाचल के प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस सांस्कृतिक जम्बोरी में स्काउट्स सभी गतिविधियों में भाग लेंगे। इस जम्बोरी का आरम्भ 21 दिसम्बर को पीजेंट शो के साथ होगा जिसमें, सपूर्ण हिमाचल की झलक प्रस्तुत करते हुए यहां के वेशभूषा, नृत्य एवम गायन, रहन सहन आदि को दिखाया जाएगा। जिसमे स्काउट्स को न केवल अपने हुनर को दिखाने का मौका मिलेगा बल्कि दूसरे देशों का ज्ञान भी मिलेगा। पुस्तक प्रदर्शनी के द्वारा स्काउट्स में पढ़ने की रुचि को बढ़ाया जाएगा तो विज्ञान प्रदर्शनी में वैज्ञानिक बौध का संस्कृति,तकनीक, समाज आदि के बीच के संबंधों को समझाया जाएगा , इसमे खास कर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था ” इसरो “के मुख्य आकर्षण होगी। साथ ही कृषि के वैज्ञानिक तरीके से आधुनिक खेती के बारे में बताया जाएगा।
चूंकि भारत के समाज मे संस्कृति का अनुपम योगदान है अतः परंपरागत खेलों को भी इसमें दिखाया जाएगा। 26 दिसंबर को इस जम्बोरी में लगभग 40,000 स्काउट्स के द्वारा योग एवं ध्यान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्काउट्स गतिविधियां जैसे मार्च पास्ट, बैंड पार्टी, कलर पार्टी आदि गतिविधियां भी समानांतर चलती रहेंगी और स्काउट्स आउट डोर गतिविधियों जैसे ज़िप लाइन, ऊंची रस्सी की चढ़ाई आदि में भी भाग लेते हुए किसी एक समुद्री ताल का भ्रमण करते हुए स्वच्छता की ओर भी ध्यान दिया जाएगा।

कर्नाटका के जंबोरी में भाग लेने वाले कुल्लू कॉलेज के विद्यार्थी

Most Popular