Friday, March 29, 2024
Homeमंडीपर्यटकों और स्थानीय में हुई कहासुनी -पर्यटक ने चला दी गोली

पर्यटकों और स्थानीय में हुई कहासुनी -पर्यटक ने चला दी गोली

जिला मंडी के नागचला में मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सोमवार रात मनाली से लौट रहे पर्यटकों व स्‍थानीय व्यक्ति में गाड़ी से पास लेने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पर्यटक ने हवाई फायर कर दिया। उक्‍त आरोपित उत्‍तर प्रदेश पुलिस के एक थाना का प्रभारी है। गोली की आवाज सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय पुलिस ने गाड़ी को सलापड के पास रुकवा कर चालक को धर लिया।

इंस्‍पेक्‍टर जितेंद्र सिंह चंदेल पुत्र मान सिंह चंदेल गांव व डाकघर मोहम्मदाबाद तहसील व थाना मोहम्मदाबाद जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश ही गाड़ी चला रहा था। वह इन दिनों बानपुर जिला ललितपुर में थाना प्रभारी है। चालक के साथ बैठा दूसरा व्यक्ति अभिषेक सिंह उर्फ राज पुत्र अमर सिंह गांव मनिया ख्यालीराम एचडी फील्ड तहसील इटावा जिला उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।इंस्‍पेक्‍टर जितेंद्र सिंह चंदेल ने फायर अपनी सर्विस रिवाल्वर से किया है। खाली खोल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बाकि नौ जीवित रौंद भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लीया हैं जिन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

सोमवार रात बल्‍ह निवासी अवतार सिंह पुत्र वीर सिंह अपनी कार में कहीं काम के बाद नागचला की ओर आ रहा था। कार से पास लेने को लेकर टाटा सफारी यूपी 75ए 5051 में सवार उत्‍तर प्रदेश के पर्यटकों से विवाद हो गया। अवतार सिंह ने गलत लेन में आ रहे पर्यटकों को कार पीछे करने को कहा तो उसने गाली ग्‍लौज शुरू कर दिया और पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 34 और आर्म्‍स एक्‍ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर दो पर्यटकों को गिरफ्तार किया गया है।

Most Popular