Friday, April 19, 2024
Homeऊनाचिन्तपूर्णी में 13 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

चिन्तपूर्णी में 13 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

चिंतपूर्णी : चिंतपूर्णी के एक गांव में तेरह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। दुष्कर्म के बाद बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि आरोपित मौके से फरार हो गया। उस संबंध में देहरा पुलिस धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
शुक्रवार रात दस बजे के करीब एक धार्मिक संस्था के जत्थे के साथ आये युवक ने बाज़ार में घूम रही बच्ची को अपनी कार में बिठा लिया और भरवाईं कि तरफ ले गया। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और वापसी में बीच रास्ते में बच्ची को उतार दिया। जब बच्ची रात एक बजे के करीब घर पहुंची तो उसने आपबीती सुनाई।परिजन जोकि पहले ही बच्ची के इस तरह गायब होने से परेशान थे, पुलिस थाना पहुंचे। चिंतपूर्णी पुलिस बे त्वरित कार्रवाई करते हुए वो गाड़ी बरामद कर ली, जिसमे आरोपित बच्ची को बिठाकर ले गया था। बच्ची की हालत गम्भीर बताई जा रही है। अभी तक उसका मेडिकल नहीं हो पाया था। आरोपित मौके से फरार हो गया। डीएसपी देहरा लालमन शर्मा ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला हुआ है और मामला दर्ज किया जा चुका है l

Most Popular