Friday, March 29, 2024
Homeकरेंट अफेयर्सआईटीबीपी के जवानों में हुई बहसबाजी और गोलीबारी के दौरान छ:...

आईटीबीपी के जवानों में हुई बहसबाजी और गोलीबारी के दौरान छ: जवानों की मौत ..हिमाचल के एक जवान ने भी गवाई जान

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सुबह आईटीबीपी के जवान के बीच आपस में हुई बहसबाजी के दौरान जवानों ने अपने साथियों पर ही अंधाधुंध फायरिंग कर दी ,जिससे 6 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो जवान घायल हुए हैं। इन जवानों में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला का एक जवान भी शामिल है। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले जवान की भी मौत हो गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बुधवार सुबह कडेनार कैंप में गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनते ही जवान कैंप की तरफ गए तो देखा कि 4 जवानों के शव पड़े हुए थे।

जानकारी के अनुसार यह घटना आपसी विवाद के कारण घटी। घटना में घायल जवानों को रायपुर लाया जा रहा है। घायल दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतकों की पहचान इस प्रकार से है
मृतकों में महेंद्र सिंह निवासी संदियार डाकघर छट बरठीं तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के अलावा सुरजीत सरकार, बिश्वरुप महतो व मसुदुल रहमान पश्चिम बंगाल , पंजाब के दलजीत सिंहऔर केरल के बीजीश शामिल हैं। वहीं, केरल के उल्लास और राजस्थान के सीताराम दून घायल हुए हैं।माना जा रहा है कि छुट्टी नहीं मिलने से जवानों के बीच विवाद हुआ। राज्य गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मामले की विस्तृत जानकारी मंगाई है।

Most Popular