Friday, March 29, 2024
Homeमौसमकिन्नौर सहित नारकंडा और बर्फबारी से समूचा प्रदेश ठंड की चपेट में-किन्नैार...

किन्नौर सहित नारकंडा और बर्फबारी से समूचा प्रदेश ठंड की चपेट में-किन्नैार में शिक्षण संस्थानों को किया बंद

प्रदेश में किन्नौर के कल्पा में दो फुट, पूह में आधा फुट ताजा

शिमला के नारकंडा और खड़ापत्थर में ताजा बर्फबारी के कारण समूचा प्रदेश ठंड की चपेट में है। किन्नौर में अधिक बर्फबारी के कराण वहां पर शिक्षण संथान बंद कर दिए हैं। प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में वर्षा होने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश के आठ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी वर्षा और ओलावृष्टि के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मंगलवार रात और बुधवार सुबह प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई है। इस वर्षा को कृषि अार बागवानी के लिए संजीवनी बताया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में गेहूं और मटर आदि की बिजाई कर दी गई है वहां पर फसल के लिए ये बेहतर है। इसके साथ ही बागीचों में तोलियो आैर खुदाई आदि का काम हो सकेगा।

वर्षा मिलीमीटर में हुई दर्ज
भावानगर,27.8
सोलन,17.6
नाहन,11.3
शिमला,9.0
मनाली,2.0
बिलासपुर,2.0

बुधवार और वीरवार को प्रदेश में बर्फबारी और वर्षा की संभावना है कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ भारी वर्षा की संभावना है और यलो अलर्ट
जारी किया गया है। शुक्रवार से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
-मनमोहन सिंह, निदेशक मौसम विभाग हिमाचल प्रदेश

Most Popular