Thursday, March 28, 2024
Homeऊनाऊना : 45 डिग्री सेल्सियस में सेब की बम्पर फसल

ऊना : 45 डिग्री सेल्सियस में सेब की बम्पर फसल

ऊना : हिमाचल प्रदेश के पंजाब से सटे ऊना ज़िले में भले ही तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है, लेकिन आप हैरान होंगे कि ऊना ज़िला मुख्यालय के साथ चार किलोमीटर दूर रक्कड़ कॉलोनी में एक घर में सेब की भरपूर फसल लगी है।

घर के मालिक डॉ सी एस चौहान ने बताया कि पौधों के प्रति शौक होने पर उन्होंने कुछ साल पहले घर के पास कुछ पेड़ सेब के रोपे थे। इनमें पिछले साल कुछ फसल आई थी, लेकिन फल बढ़े नहीं थे। इस दफा बहुत अधिक गर्मी पड़ने पर भी उनके सेब के पौधे पर बहुत अच्छी फसल आई है। विशेष किस्म का सेब के ये पौधे पूरे क्षेत्र में काफी चर्चित हो रहे हैं।

उधर उप निदेशक बागबानी डॉ अशोक धीमान का कहना है कि सेब की कुछ प्रजाति गर्म इलाके में हो सकती हैं, लेकिन इतनी भीषण गर्मी में सेब की जो पैदावार हुई है यह ख़बर इस विषय पर शोध को प्रेरित कर रही है। हालांकि ज़िले में कई जगह ऐसे सेब के पौधे हैं, लेकिन फसल ऐसी पहली दफा देखी जा रही है।

Most Popular